इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र ने तंबाकू निषेध दिवस पर भव्य सैंड आर्ट बनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दृश्य कला विभाग मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता एवं मनोज कुमार द्वारा बनाया गया तंबाकू निषेध दिवस पर भव्य सैंड आर्ट बनाया। तंबाकू निषेध दिवस तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ये लाइन आपको कहीं न कहीं लिखी मिल जाएगी, लेकिन इसका पालन शायद कोई नहीं करता. हर साल 31 मई को नो टोबैको डे यानि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इन दिन को मनाने के लिए वर्ल्ड नो टोबैको डे की थीम भी रखी जाती है। वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वस्थ्य नुकसान के विषय में सचेत करना है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तंबाकू की वजह से दुनिया भर में हर साल 8 मिलियन लोगों की मौतें होती हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानि WHO के द्वारा नो टोबैको डे की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के स्वास्थ्य पर होने वाले खतरे और साइड इफेक्ट को लेकर जागरुक करना था और उन्हें इस चीज के इस्तेमाल से दूर करना था. वर्ल्ड नो टोबैको डे का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है तंबाकू की वजह से कितने लोगों की सालभर में मौत हो जाती है। तंबाकू के इस्तेमाल से कैंसर, दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी, दांतों की बीमारी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।




