Latest
भाजपाइयों ने अमित शाह एवं रीता बहुगुणा जोशी से स्वस्थ होने की कामना की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय कीडगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के द्वारा सुंदरकांड का आयोजन कर ईश्वर से जनकल्याण एवं कोरोना से संक्रमित श्री अमित शाह जी एवं इलाहाबाद की सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी एवं आम नागरिकों के लिए स्वस्थ होने की कामना की l
स्वास्थ्य की कामना करने वालों में टी एन दीक्षित ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक , सुभाष वैश्य ,राजन शुक्ला, किशोरी लाल जायसवाल, परमानंद वर्मा ,श्याम प्रकाश पांडे, विवेक मिश्रा, आदि रहे।




