Latest

सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल ने पार्किंग की समस्या को लेकर प्रयागराज के नगर आयुक्त से की मुलाकात

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन जी से मुलाकात की और बताया की सिविल लाइन्स में सर्विस लेन में पार्किंग तथा दुकानों के बहार सैटबैक में भी जबरदस्ती पार्किंग करा कर जबरन पैसा वसूला जा रहा है जिससे ग्राहकों को आने जाने में बहुत असुविधा हो रही है व्यापारियों की समस्याओं को नगर आयुक्त जी ने सुना और आश्वासन दिया की सर्विस लेन में पार्किंग का उचित समाधान निकाला जाएगा उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समझा की एक आधार की फोटोकॉपी कराने वाला 20 रुपया की दवा लेने वाला एवं घरेलू गैस की बुकिंग कराने वालों से 30 रुपये की पार्किंग शुल्क लेना क्या उचित है।

सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल और समस्त व्यापार मण्डल के सदस्यों द्वारा कहा गया की इसके लिए कोई उचित समाधान निकाला जाये और सिविल लाइन्स के चारो तरफ के प्रवेश मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की जाये और मल्टीलेवल पार्किंग और यात्रिक के सामने पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जाये जिससे की व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी न हो ।
इस वार्ता में सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमित सिंह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष जे एस विर्धि, आशुतोष सिंह, विशाल कनौजिया संगठन मंत्री अरविंद यादव मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button