Latest

व्यापारियों ने सीएम के प्रति आभार जताने के साथ मांगें भी रखी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा की वर्चुअल बैठक प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की अध्यक्षता में प्रदेश के क्षेत्र संयोजक, सह संयोजक, जिला संयोजक और विभिन्न जिलों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने जिलों का स्वयं दौरा करके कोरोना पीड़ितों को सुविधा एवं लाभ पहुंचाया है।बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ काशी प्रान्त के सह संयोजक अरुण केसरवानी ने कहा कि अब कोरोना कर्फ्यू खुलने वाला है ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी सरकारी विभागों के अधिकारी व्यापारियों से तत्काल बकाये की वसूली करेंगे जो उचित नहीं होगा। सरकार तीन महीनों तक किसी भी तरह की बकाये की वसूली पर रोक लगाए। बैंक, बिजली, जीएसटी, इनकम टैक्स, ग्रह कर, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स, सरकारी इमारतों में किराए पर कार्य कर रहे दुकानदारों से किराए की वसूली भी कुछ महीने रोकी जाए। व्यापारियों को वैक्सीन की व्यवस्था थाने स्तर पर की जाए जिससे व्यापारी लाभान्वित हो।व्यापारियों के लिए ड्राइव योजना द्वारा भी वैक्सीन लगवाया जाए जिससे वो अपने वाहनों पर ही लगवा सके। पूर्व की बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक से जो मांग सरकार द्वारा किया गया था उसमें उनके प्रयास से सरकार ने बहुत सारी मांगे मानी और उससे व्यापारी लाभान्वित हुआ।सरकार से मांग की गई कि अरुण कोरोना से जिन व्यापारियों की मौत हुई उनको मुवावजा मिले तथा जो मुकदमे कोरोना काल में कोरोना गाइडलाइंस के विरुद्ध किये गए हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। सभी मांगो और सुझावों पर प्रदेश संयोजक ने आश्वासन दिया कि अविलंब उन्हें पूरा कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button