आज़म खान की सेहत व सलामती को समाजवादी पार्टी ने दादा मियाँ के रौज़े पर चढ़ाई चादर मांगी दुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व रामपूर से सांसद आज़म खान की सेहत व सलामती को कीडगंज स्थित दादा मियाँ की दरगाह मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चादरपोशी करते हुए दुआ मांगी।कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ हाफिज़ ग़नी खान ने विशेष दूआ कराई।अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता वज़ीर खान ने व छात्र सभा के कार्यवाहक महानगर उपाध्यक्ष आक़िब जावेद खान ने पंजतन पाक,वलीयों के वली ख्वाजा ग़रीब नवाज़ व अन्य बुज़ुर्गाने दीन के हवाले से आज़म खान की सेहत व सलामती के साथ कोरोना वबा के खात्मे और मुल्के हिन्दुस्तान के हर एक बाशिन्दे की सलामती व कोरोना वबा से महफूज़ रखने की दूआ मांगी।इस मौक़े पर वज़ीर खान सै०मो०अस्करी,आक़िब जावेद खान,हाफिज़ ग़नी खान, सै०आसिफ हुसैन,शानू हाशमी,आसिफ अन्सारी मो०ज़फर,अब्दुल साजिद आदिल,मो०नदीम आदि शामिल रहे।




