Latest

लापरवाही बरतने पर हंडिया इंस्पेक्टर को एसएसपी ने किया निलंबित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एक दलित युवती के गायब होने के बाद थाने पर मुकदमा न करना और विवेचना में घोर लापरवाही बरतने पर हंडिया इंस्पेक्टर केशव वर्मा को एसएसपी अजय कुमार ने सोमवार को निलंबित कर दिया। उन पर यह कार्रवाई एसपी फतेहपुर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। फतेहपुर में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर केशव वर्मा ने लापरवाही की थी। इस प्रकरण में आईजी की 13 अप्रैल को हाईकोर्ट में पेशी है। इससे पूर्व फतेहपुर के दो दरोगा पहले ही निलंबत हो चुकी है। महोबा में तैनात एक दरोगा पर गाज गिरी है।

Related Articles

Back to top button