पुलिस को दिया कांग्रेसियों ने चकमा: लखीमपुर जाने के लिए कांग्रेसी नेता बना दूल्हा कार्यकर्ता बने बाराती
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लखीमपुर में रविवार को हुए हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। वही कांग्रेसियों को लखीमपुर जाने के लिए पुलिस ने रोक लिया तो कांग्रेसियों ने अनोखा रुख अपनाया जिसमें एक कांग्रेसी नेता हसीब अहमद दूल्हा बन गया और उन्हीं के कार्यकर्ताओं को साफा पहनाकर बराती बना दिया गया जिसको पुलिस भी समझ नहीं सकी। इस संबंध में दूल्हा कांग्रेसी नेता हसीब अहमद से पूछा गया तो उन्होंने बताया जिस तरीके से प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है। वैसे प्रयागराज में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सीमा से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस रोक रही है यह बहुत ही निंदनीय हसीब अहमद ने कहा प्रियंका गांधी की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए, हमने खुद दूल्हा का रूप धारण किया, और कार्यकर्ता बराती के भेष में बनकर लखीमपुर खीरी किसानों को समर्थन करने जा रहे हैं। लेकिन दूल्हा बनके लखीमपुर जाने का सपना कांग्रेसी नेता का धरा रह गया पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना मिलते ही प्रयागराज में ही कुछ दूरी पर लगभग 4 बजे पुलिस ने बैरिकेडिंग करके सभी कांग्रेसीयो को, दूल्हा बराती कार्यकर्ताओं को रोक लिया जाने नहीं दिया गया।




