Latest

4 जून राशिफल: सार्थक होंगे पारिवारिक मान सम्मान बढ़ेगा

कल दिनांक 4 जून 2021 दिन शुक्रवार जेष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी दिनमान 33 घटी 45 रात्रि मान 0 घटी 16 पल नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद रात में 11:36 तक प्रीति को प्रातः 5:52 तक घर करण फौजी महायोग मीन राशि की चंद्रमा मृत्यु बाढ़ की निवृत्ति सर्वार्थ सिद्धि योग संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु आज का दिशाशूल पश्चिम की ओर।

*मेष राशि*
विगत कई दिनों से चल रहे प्रयास सार्थक होंगे पारिवारिक मान सम्मान बढ़ेगा परंतु यश की प्राप्ति नहीं होगी राशि का स्वामी मंगल आप पर भारी रहेगा।

*वृष राशि*
राहु केतु का बकरी प्रभाव आपको तनाव एवं चिंता में डाल सकता है अतः सामंजस्य बनाकर कार्य को निपटाने का प्रयास करें।

*मिथुन राशि*
पारिवारिक जीवन में कटुता तथा आरोप-प्रत्यारोप हो सकता है पुरानी बातों को लेकर विशेष चर्चा ना करें चंद्रमा का दर्शन अवश्य करें।

*कर्क राशि*
प्रशासन के द्वारा आपको सहयोग प्राप्त होगा तथा शासन आपको पुरानी जगह दिलाने में मददगार साबित होगा निरर्थक प्रलाप से बचें।

*सिंह राशि*
बेहद बृहस्पति का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा आज के दिन नया व्यापार तथा सार्वजनिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं सम्मान प्राप्त होगा।

*कन्या राशि*
निरर्थक की भागदौड़ से मन खिन्न रहेगा व्यर्थ समय जाने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा परंतु यश प्राप्त होगा।

*तुला राशि*
आज के दिन जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र एवं मीठा खिलाने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

*वृश्चिक राशि*
शनि राहु का योग पेट का कष्ट एवं चोट चपेट की संभावना बना रहा है अतः हनुमान जी का दर्शन पूजन व्रत लाभकारी होगा।

*धनु राशि*
शनि की शांति हेतु ओम संत शनिश्चराय नमः इस मंत्र का इस मंत्र का 108 बार जाप आपके लिए विशेष कल्याणकारी होगा।

*मकर राशि*
आपकी राशि का स्वामी शनि है अतः लोहा काला कपड़ा एवं काली मूंग की दाल जरूरतमंद को अथवा मंदिर में दान करना पुण्य कार्य होगा।

*कुंभ राशि*
आपके द्वारा चल रहा प्रयास सार्थक होगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा घर में सुख शांति समृद्धि रहेगी।

*मीन राशि*
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति है अतः आप 54 बार ओम ब्रिम बृहस्पतए नमः का जाप अवश्य करें तथा बृहस्पतिवार के दिन बाल का त्याग न करें।

( आचार्य देवराज शुक्ला )
मो0 8009622328

Related Articles

Back to top button