Latest

माफियाओं के संबंध में आईजी ने की बैठक,माताहतों को दिए जरूरी निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले के चिन्हित माफियाओं के संबंध में गुरुवार को आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने एक बैठक की। उन्होंने चिन्हित माफियाओं के बारे में मातहतों से विस्तार में जानकारी ली। उनकी वर्तमान स्थिति और पुलिस द्वारा उनके खिलाफ की गई विधिक कार्यवाही को भी आईजी ने बारीकी से समझा। जानकारी प्राप्त करने के बाद आईजी ने अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप माफियाओं के प्रति सख्ती बरतने की बात कही। बैठक में डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी अपराध आशुतोष मिश्र, एसपी नगर दिनेश कुमार सिंह, गंगापार व यमुनापार के एसपी और अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button