Latest

प्रदेश कांग्रेस के नये पदाधिकारियों के मनोनयन का स्वागत

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार में नये पदाधिकारियों के समायोजन का स्थानीय कांग्रेसजनों ने स्वागत किया है। राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की आपात बैठक में संजय तिवारी, राम किसुन पटेल, मुकुंद तिवारी, विजय मिश्रा, मनोज पटेल एवं वसीम अंसारी के मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया । कहा गया कि सूबे के अगले वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों के मद्देनज़र सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। फुज़ैल हाशमी , तस्लीमउददीन, हरिकेश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, तलत अज़ीम, राजेश राकेश, परवेज़ सिद्दिकी , देवी पांडेय, राजेश राकेश, नसीम हाशमी, प्रदीप द्विवेदी, केशव पासी, कैफ वारसी, अनिल श्रीवास्तव, राकेश पटेल आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button