Latestइलाहाबाद समाचार

क्वारेंटीन सेंटर को किया सील होम क्वारेंटीन किये गये 06 बंदीरक्षक

प्रयागराज। केन्द्रीय कारागार नैनी में एक विचाराधीन बंदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से जेल में हड़कंप मच रहा। उसे एसआरएन के एल-3 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में क्वारेंटीन सेंटर बनाए गए पुरानी महिला जेल के बैरक को सील कर दिया गया। वहां मौजूद 16 मई से 30 मई के बीच आए कैदियों को क्वारेंंटीन किया गया है।


करेली पुलिस ने लाल कॉलोनी के 25 वर्षीय युवक को 24 मई को चोरी के आरोप में नैनी जेल भेजा था। उसे जेल के क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया था। इस दौरान 16 मई से 30 तक जेल आने वाले नए कैदियों को क्वारेंटीन किया गया था। उनकी सैम्पलिंग कराई जा रही थी। नैनी जेल में अब तक लगभग 180 बंदियों और 25 जेल कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है लेकिन जेल में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला सामने आया है।


पुरानी महिला जेल स्थित जिस क्वारंटीन सेंटर में इमरान को रखा गया था, वहां पर ड्यूटी करने वाले छह बंदीरक्षकों को होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। साथ में बंदीरक्षकों उनके परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की सेंपलिंग भी कराई जा रही है। इसके साथ ही वह कितने लोगों के संपर्क में आए है उनका भी पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button