Latest

किन्नर अखाडे ने नेपाल के पीएम ओली को सदबुद्धि के लिये किया हवन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । किन्नरअखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा)ने नेपाल के प्रधानमंत्री ओली द्वारा अयोध्या पर दिये गये बयान को गुरूवार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने शिष्यों सहित नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की सदबुद्धि के लिये बैरहना स्थित आवास पर मदार के पेड के नीचे बैठकर हवन किया। किन्नरअखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि सावन और चातुर्मास्य में मदार के पेड के नीचे बैठकर पूजन और हवन करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिये भगवान शिव, भगवान पशुपति नाथ और तीर्थराज प्रयाग से कामना किया हू कि नेपाल के पीएम ओली को सदबुद्धि दें जिससे कि वह किसी भी प्रकार के बयान देने से पूर्व यह जरूर समझ लें कि उसका सनातन धर्म, सनातन धर्मावलंबियों और नेपाल – भारत के रिश्ते पर क्या असर पडता है। उन्होंने कहा कि भारत के करोडों लोगो की आस्था पर ओली के बयान से ठेस पहुंची है जबकि भारत और नेपाल का रिश्ता रोटी – बेटी का है। महामण्डलेश्वरस्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि नेपाल जिस रास्ते पर चल रहा है उसको देखने से लगता रहा है कि वह शीघ्र चीन का गुलाम हो जायेगा। इतना ही नही नेपाल आज जो भी भाषा बोल रहा है या भारत के खिलाफ सीमा से लेकर नेपाल तक कर रहा है उसके पीछे चीन का हाथ है। कहा कि ईश्वर नेपाल के पीएम ओली को सदबुद्धि दें जिससे कि वह भारत – नेपाल के बीच रिश्ते को पहले की तरह सामान्य कर सके इससे दोनों देशों के करोडों लोगो को उसका लाभ मिलेगा। पूजन – हवन में शोभा , नैना , मनीषा, परी , शिवानी , आशा, शेरू सहित अन्य लोग थे।

Related Articles

Back to top button