देश

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के सपनों का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है- स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की 116 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंचकर उनके प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया और देश के सभी नौजवानों को यह संदेश दिया दुनिया का सबसे बड़ा अगर कोई धर्म है तो वह है राष्ट्र धर्म और मातृभूमि की सेवा उन्होंने आगे कहा कि एक शक्तिशाली भारत का निर्माण कर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के सपनों का भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है और इस अमृत महोत्सव के माध्यम से देश को स्वतंत्र दिलाने वाले अनेकों अनेक क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के बलिदान को स्मरण किया जा रहा है और उनके योगदान को आज के नौजवानों के बीच ले जाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महान क्रांतिकारियों और महापुरुषों को सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी उन्होंने आगे कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 11 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहरा कर राष्ट्रभक्ति का जनजागरण किया जाएगा जिसमें हम सभी लोग यह संकल्प लेकर तिरंगा लगाएं कि कोई घर खाली ना रह जाए हर घर में तिरंगा लहराए राष्ट्रभक्ति जगाएं और भारत का उज्जवल भविष्य बनाएं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button