Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं व्याख्यान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं व्याख्यान कार्यक्रम संचालित पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु वर्तमान परिदृश्य में परिस्थितिक तंत्र की पुनः स्थापना की आवश्यकता’ विषय पर डॉ0 राजीव कुमार पर्यावरणविद् इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, दरभंगा से अपने विचार रखते हुए इस विषय की महत्ता बताई कि ग्लोबल वार्मिंग, समुद्री जलस्तर की वृद्धि इत्यादि
के कारण संसाधनो का प्रयोग किस प्रकार आज की पीढ़ी को करना चाहिए तथा आगे आने वाली पीढ़ी के लिए भी बचाकर रखने की आवश्यकता है। महाविद्यालयशासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में
कहा कि कोरोना की अवधि मे व्यक्तिगत स्तर पर लोगों ने आक्सीजन के महत्व को
पहली बार समझा और इसीलिए बिना किसी दबाव के हरियाली की तरफ आज हम लोग उन्मुख हुए है। उन्होने यह भी कहा कि जब विश्व परिस्थितिक तंत्र की पुनः स्थापना कार्यक्रम को 10 वर्ष के लिए अपने कार्यक्रम का अंग बना रहा है। भारत में
इस पर बहुत पहले ही पहल कर दी थी। मात्र आवश्यकता है। दुनिया को एकजुट होकर इको सिस्टम को पुर्नस्थापित करने की। व्याख्यान में सभी का स्वागत करते हुए डॉ रमा सिंह, प्राचार्या ने कोरोना के बीच पर्यावरण की दिशा में संरक्षण और पुर्नस्थापन पर दुनिया को सोचने विचारने का अवसर दिया, पर्यावरण सन्तुलन
बिगड़ने के कारण ओजोन परत को नुकसान, चकयात, ग्लोबल वार्मिग के कारण तथा निवारण पर विचार रखे। व्याख्यान का संचालन डॉ0 दीपशिखा श्रीवास्तव प्रवक्ता एवं
एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर ने की। व्याख्यान में धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 ममता गुप्ता,
एसोसिएट प्रोफेसर ने दिया। व्याख्यान में डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ० रंजना त्रिपाठी डॉ० शिखा जायसवाल भी मौजूद रही। व्याख्यान के उपरान्त पंकज जायसवाल अध्यक्ष शासी निकाय, प्राचार्या डॉ० रमा सिंह, डॉ० ममता गुप्ता, डॉ० इभा सिरोठिया, डॉ0 दीपशिखा आदि ने वृक्षारोपण किया। अन्य सभी शिक्षिकाओं डॉ0 अंजू, डॉ०
अर्चना, डॉ0 मुदिता, डॉ0 अवधेश, डॉ0 शशि, डॉ0 श्यामा आदि ने घर पर पेड़ लगाए।

Related Articles

Back to top button