Latest

मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने मेला क्षेत्र में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की लगाई गई राज्य स्वच्छ गंगा मिशन प्रदर्शनी का उद्घाटन

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने गुरुवार को मेला क्षेत्र में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से लगाई गई राज्य स्वच्छ गंगा मिशन प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। मंत्री ने कहा कि गंगा में प्रदूषण को काम करने के लिए इस प्रदर्शनी से जागरूकता आएगी। प्रदर्शनी में दिखाए गए चित्रों का मंत्री ने अवलोकन किया। 2014 में केंद्र सरकार ने गंगा को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू की नमामि गंगे परियोजना के बारे में यहां पर पूरी जानकारी दी गई है। इसके बाद मंत्री मेला क्षेत्र में निरीक्षण के लिए भी गए। जहां पर संगम स्नान किया और गंगा पूजन भी किया।
स्नान के बाद मंत्री संगम अपर मार्ग से मंत्री ने महावीर मार्ग, जगदीश रैंप आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों को हिदायत दी कि मेले में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। मंत्री ने बाद में बंधवा बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसपी मेला डॉ. राजीव नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र आदि अफसर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button