‘भेदिये’ फेर रहे पुलिस की मेहनत पर पानी, अपराधियों तक पहुंचा देते हैं पुलिस की योजना

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इनानिया अपराधियों, माफियाओं और गैंगस्टर आदि की गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर उसके अपने ही विभाग के कुछ भेदिये पानी फेर दे रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करना हो या दूसरी कोई कार्यवाही उनके खिलाफ करनी हो उसके लिए विभाग द्वारा बनाई जाने वाली हर रणनीति की जानकारी यह भेदिये अपने अपराधी मित्रों तक पहुंचा देते हैं। इससे पुलिस द्वारा की गई मेहनत पर पानी फिर जाता है। वह कई बड़े इनानिया अपराधियों तक अपनी इसी कमजोरी के कारण पहुंचने में असफल साबित हो रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सही कदम उठाए जाने के बावजूद भी असफलता हाथ लगने से विभाग के लोग भी हैरान हैं। पुलिस सटीक सूचना पर अपराधी को दबोचने सही जगह पहुंचती है तो उसे पता चलता है कि बस कुछ समय पहले ही वह भागा है। थानों में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो कुछ माफियाओं और अपराधियों के संपर्क में हैं और उनके लिए ऐसा लेकर काम करते हैं। पुलिस को सफलता के लिए इन भेदियों का पता लगाना होगा। इनका पता लगाए बिना पुलिस के लिए बड़ी सफलता में आशंका बनी रहेगी।
डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा
भेदियों के बारे में बात करने पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जो भी अपराधियों और माफियाओं के मददगार या संरक्षक पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, वह चाहे कोई पुलिसकर्मी हो या कोई अन्य।



