काशी सुमेरु पीठ के ब्रह्मलीन जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी शंकरानन्द सरस्वती जी महाराज के ३०वें निर्वाण दिवस पर्व

श्री काशी सुमेरु पीठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने दंडी स्वामियों को दिया उपहार और कराया प्रसाद ग्रहण
( अनुराग शुक्ला )वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी को श्री काशी सुमेरु पीठ के ब्रह्मलीन जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी शंकरानन्द सरस्वती जी महाराज के ३०वें निर्वाण दिवस के अवसर पर कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सन्यासियों एवम् श्रद्धालुओं की गोष्ठी तथा भण्डारे का आयोजन अस्सी (वाराणसी) स्थित श्री काशी सुमेरु मठ में आयोजित किया गया | इस अवसर पर श्री काशी सुमेरु पीठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हम सभी अपने महापुरुषों के दिखाये हुए मार्ग पर चलकर ही अपने जीवन को सफल कर सकते हैं,और इस प्रकार के आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके द्वारा निश्चित किये गये मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित होने के लिए ही आयोजित किये जाते हैं | पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने भगवान काशी विश्वनाथ से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की कामना की |
इस अवसर पर स्वामी अखण्डानन्द तीर्थ, स्वामी शम्भू आश्रम, स्वामी रामेश्वर आश्रम, स्वामी रामजी आश्रम, स्वामी छोटे आश्रम, कोतवाल स्वामी रणछोड़ आश्रम, स्वामी वासुदेव आश्रम, स्वामी बाबू आश्रम, स्वामी राधेश्याम आश्रम, स्वामी कपिलदेव तीर्थ, स्वामी बृजभूषणानन्द जी महाराज, स्वामी प्रकाशाश्रम सहित अन्य सन्यासी एवम् श्रद्धालु उपस्तिथ थे |



