Latest
इविवि में चलेगा जल संरक्षण अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर केंद्रीय सांस्कृतिक समिति की ओर से इविवि और संघटक महाविद्यालयों में अगले 6 महीने तक जल संरक्षण और जल जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। रविवार को समिति की ऑनलाइन बैठक में 30 नवंबर तक लने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में लेक्चर सीरीज, जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रदर्शनी, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि कराने का निर्णय लिया गया। एफसीआई बिल्डिंग की तर्ज पर हर विभाग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा बहाल करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रो. संतोष भदौरिया, प्रो. शबनम हमीद, डॉ. शेफाली नंदन, डॉ. अमृता तथा समिति के संयोजक डॉ. चितरंजन कुमार रहे।




