Latest

विश्व हिन्दू महासभा ने सेना प्रमुख से प्राचीन मनकामेश्वर मन्दिर खोले जाने की मांग

प्रयागराज। विश्व हिन्दू महासभा की आपात बैठक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पँडित विकास दुबे की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय स्थित शिवकुटी में सम्पन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पँडित विकास दुबे ने जनभावनाओं को देखते हुए सेना प्रमुख से प्रयागराज की प्राचीन धरोहर मनकामेश्वर मन्दिर को खोलने की मांग की ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पँडित विकास दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 8 जून से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश दिया है परन्तु प्रयागराज के सेना ने मनकामेश्वर मन्दिर का गेट बंद कर दिया है जिससे जनभावनाएं आहत हो रही है ।

बैठक ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी ने कहा कि सेना के गेट बंदी जैसे कृत्य से शिव भक्तगणों में रोष व्याप्त हो रहा है जबकि देश के सभी प्रतिष्ठित मन्दिर दर्शनार्थ खोल दिया गया है । महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर देश के रक्षामंत्री व सेना प्रमुख को मनकामेश्वर मन्दिर तत्काल खोलने की मांग ज्ञापन भेजा जाएगा और आवश्यक होने पर आंदोलन भी चलाया जाएगा ।

बैठक में प्रमुख रूप से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पँडित विकास दुबे , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी , आकाश दुबे , अजय शर्मा , सुरेन्द्र ओझा , प्रवीण पाठक , सुधांशु पांडेय , स्वामी पण्डा व सोनू सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button