
लालापुर,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर को आज थानाध्यक्ष लालापुर ने जोनल सर्विसलान्स टीम की मदत से गिरफ्तार कर जेल भेजा।एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के निर्देश पर डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद प्रयागराज में लूट चोरी करने वाले शातिर चोर गैंगगिरोह को धर पकड़ करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष लालापुर वृन्दावन राय आज जोनल सर्विसलान्स टीम के साथ मानपुररोड क्षेत्र में मौजूद थे । उसी दौरान मेहरा हनुमान मन्दिर की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार ब्यक्तियों को रुकने का इशारा किया जिस पर वे दोनों भागने लगे यह रिएक्शन देख थानाध्यक्ष ने सभी पुलिस फोर्स को एलर्ट कर घेराबन्दी की और दोनों अभियुक्तो हीरो कंपनी की चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा पकड़े ब्यक्ति सतीश कुमार पुत्र जगदीश भारतीया व मंजीत पुत्र बाकेलाल नि०सैदपुर करैली प्रयागराज के है । सघन पूछ तांछ के क्रम में अभियुक्तगणों ने बताया की साहब हमलोगबाइक चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल कर बेचकर जिको पार्जन करते है।



