Latest
गंगा सेना के शिविर के बाहर पहली बार लगा हनुमान जी का कटआउट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम वॉच टावर त्रिवेणी बांध से गंगा की ओर उतरते ही अब तक यह ही पहचान संगम पहुंचने में श्रद्धालुओं की मदद करती रही है। इस बार माघ मेले में श्रद्धालुओं को विशालकाय बजरंगबली का कटआउट भी संगम पहुंचाएगा। यह कटआउट अक्षयवट महावीर मार्ग पर बाघम्बरी गंगा सेना के शिविर के बाहर लगा है। शनिवार को लगे कटआउट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हनुमानजी के इस कटआउट का मुख संगम की ओर है।
पहली बार लगे कटआउट के साथ पहले ही दिन सैकड़ों लोगों ने सेल्फी लेकर संगम आने की याद हमेशा के लिए अपने मोबाइल में कैद की। गंगा सेना शिविर के संस्थापक योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने बताया कि अब जबकि हनुमानजी का कटआउट लगाया गया है तो यहां नित संध्या आरती व पूजन किया जाएगा। कटआउट की लंबाई लगभग 30 से 35 फीट है।



