Latest

नदी में डूब कर युवक की मौत, एक दिन बाद लाश मिली

यागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में एक युवक नीरज कुमार कोटार्य की कल शाम नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई । उसका साथी रिश्तेदार घर भाग कर आया और बताया नीरज डूब गया है । नदी में आज सोमवार की सुबह उसका शव टोंस नदी पिपरहट्ठा घाट से बाहर निकाल लिया गया । मौके पर कौंधियारा थाने की पुलिस मौजूद थी । शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । युवक की मौत नदी में डूबने से कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है ।

Related Articles

Back to top button