देश

इलाहाबाद के यूको बैंक में सनसनीखेज चोरी, 17 लॉकरों से लाखों का मसरूका पार

इलाहाबाद : शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में बदमाशों ने यूको बैंक में भीषण चोरी को अंजाम दिया। तीन दिन बैंक बंद था, ऐसे में बदमाशों ने मुख्य गेट समेत अंदर के हिस्सों का ताला तोड़ बैंक के 17 लॉकर तोड़ डाले।

गहने, कीमती सामान बटोर ले गए। बदमाशों ने स्ट्रांग रूम भी तोड़ने की कोशिश की। हालांकि उसमें सफल नहीं हो सके। मंगलवार को बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो चोरी का पता चला। खबर पाकर आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए। डाग स्क्वायड, फ्रिंगर प्रिंट एक्पर्ट ने जांच की।

सिविल लाइंस में भीषण चोरी की वारदात बैंक के बंद रहने के दौरान अंजाम दी गई। प्री प्लान बदमाश स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में कामयाब हो गए। भीषण चोरी से खलबली मची है। जिन ग्राहकों के लॉकर टूटे हैं, वह परेशान हाल बैंक पहुंचे। फिलहाल कितने के गहने आदि गए हैं यह साफ नहीं हो सका। शहर में इन दिनों चोरी की बाढ़ सी आ गई है। हर रोज एक दुकान या फिर घर से लाखों का माल उड़ाया जा रहा है।

चोरी की वारदातों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कई थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए चोरी की वारदातों का खुलासा करने को कहा था लेकिन घटनाओं से पर्दा नहीं उठ सका।

एक अन्य घटनाक्रम में थरवई थाना क्षेत्र के भर्थी का पूरा गांव में चोरी का लोहा बेचते ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले किया गया है। दो लोग भर्थी का पूरा गांव में एक दुकान पर चोरी का लोहा बेच रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए गोलू निवासी बहमलपुर व मुकेश चालिस नंबर गुमटी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button