Latest
जालसाजी में वांछित महिला समेत दो अभियुक्तों को कौँधियारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौंधियारा पुलिस द्वारा लगातार वांछित आरोपियों की जा रही है गिरफ्तारी
कौँधियारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन पर कौँधियारा थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित की कुशल टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर जालसाजी में वांछित चल रही महिला प्रभावती पत्नी सत्यनारायण उम्र 60 वर्ष व अभियुक्तगण आलोक कुमार चौधरी पुत्र सत्यनारायण उम्र 40 वर्ष, सत्यनारायण पुत्र बालगोविन्द उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम मवैया थाना कौँधियारा को मवैया नहर पुलिया से गिरफ़्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया। बता दें कि इस समय कौँधियारा पुलिस लगातार कार्यवाही कर सुर्खियों में बनी हुई है। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित के चार्ज संभालने के बाद से कौंधियारा पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई का दौर जारी है।


