ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज के स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन

*ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के 15 वा स्थापना दिवस कॉलेज प्रांगण के अंदर करेलाबाग में मनाया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश की सबसे बड़ी पूंजी है और देश का भविष्य हमारे छात्रों के ऊपर निर्भर करता है कि देश को वह किस मुकाम पर ले जाएंगे क्योंकि देश की प्रगति का रास्ता छात्रों के ऊपर ही निर्भर और आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार छात्रों के जीवन संवारने के लिए शिक्षा पद्धति में गुणात्मक परिवर्तन लाकर अनेकों अनेक कारगर कदम उठाएं इस अवसर पर महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता (नन्दी) जी द्वारा महाविद्यालय के उन्नयन एवं सांस्कृतिक प्रसार पर प्रकाश डाला तथा कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) जी की ओर से महाविद्यालय में डिजिटल लाइबे्ररी स्थापित करने के लिए 5.00 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने महाविद्यालय के शैक्षिक विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा महाविद्यालय में 02 स्मार्ट क्लास रूम बनवाने के लिए स्व0 राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी स्मारक ट्रस्ट की ओर से स्वीकृति प्रदान की। विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने भी महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण को देखते हुए उसकी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।स्थापना दिवस के अवसर पर मोती लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज की ओर से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने रक्तदान कर किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के सहायक आचार्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तदान कर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और उसी क्रम में अनेक शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र/छात्राओं ने रक्तदान की श्रृंखला को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह चन्देल, निदेशक डा0 उदय प्रताप सिंह, उपनिदेशक विनय प्रताप सिंह, अध्यक्ष गोविन्द बिहारी मिश्रा, प्राचार्य-डा0 सूर्य नाथ यादव, डा0 आई.एच. जाफरी, डा0 पूजा ठाकुर, डा0 ज्योति यादव, डा0 प्रमोद कुमार सिंह, डा0 विशाल अरोरा, राकेश कुमार, हिमांशू जायसवाल, श्रीमती गरिमा जायसवाल, शरद कुमार, श्रीमती फरहत परवीन, श्रीमती सुम्बुल सिद्दीकी तथा महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। डी.एल.एड. प्राचार्य डा0 अजय गोविन्द राव ने महाविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से इसका प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 अनुश्री सिंह ने किया।




