Latest

सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर ने काल्विन और डफरिन अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मोती लाल नेहरु काल्विन हॉस्पिटल में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर ओंकार नाथ शर्मा ने हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण किया । वहाँ की व्यवस्था और अपने वार्डनों के सहयोग के बारे में हॉस्पिटल की इंचार्ज डॉ.श्रेया शर्मा जी से पूरी जानकारी ली ।किस तरह से वार्डेन अज़हरुद्दीन F.F Danish F.F.और मोहम्मद याक़ूब . इंसिडेंट कण्ट्रोल ऑफिसर सिविल डिफेंस चौक के साथ अपनी ड्यूटी अंजाम दे रहे है । और लोगों दो ग़ज़ दुरी .मास्क.सफाई.और बराबर हाथ धोने के बारे में वैक्सीन लगवाने आये लोगों को जागरूक कर रहे है । और टीका करण में हॉस्पिटल स्टाफ को सहयोग कर रहे है । डिप्टी कंट्रोलर के साथ डिविज़नल वार्डेन सुधीर सक्सेना पोस्टवार्डेन मणि मेहरा S W राजेशवर्मा कुशाग्रगुप्ता आदि पदाधिकारी के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button