गंगा तट से

शुभम तिवारी की भोजपुरी फिल्म बबली के बारात को 20 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा, भोजपुरी स्टार ने फैन्स को कहा धन्यवाद

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आनन्द सिंह के निर्देशन में बनी शुभम तिवारी, जीतेन्द्र यादव, प्रीति शुक्ला स्टारर भोजपुरी फिल्म बबली के बारात को यूटयूब पर 20 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा और पसन्द कर लिया है। शुभम तिवारी की यह फ़िल्म एसआरके म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई थी जिसे अब तक 2 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल गए हैं। शुभम तिवारी ने अपने फेसबुक के अकाउंट पर अपनी इस फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है “जोहार झारखंड•••आज 20 लाख लोगों ने मेरे गवावल और करूवा के लोगों को इस फिल्म के जरिए देख लिए हैं, मैं अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करता हूँ, मुझे खुशी है,….देखते रहिये “बबली के बारात” आपका
शुभम्।”
इस पर उनके फैन्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक फैन ने लिखा है “वाह भैया लगाते रहिए चौवा छक्का।”
आपको बता दें कि इस भोजपुरी फिल्म का प्रीमियर हाल ही में ज़ी बाइस्कोप टीवी चैनल पर किया गया था, वहां भी इसे खूब देखा और पसन्द किया गया।
सिनेस्टार शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव और प्रीति शुक्ला के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म बबली की बारात एक पारिवारिक सिनेमा है। एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ महेन्द्र भुलाना प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई यश फ़िल्म एंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म बबली के बारात हास्य परिहास से सजी फुल इंटरटेनमेंट एवं सम्पूर्ण पारवारिक फिल्म है। इस फिल्म की मेकिंग बहुत भव्य पैमाने पर की गई है। फिल्म की शूटिंग राँची, झारखंड के रमणीय स्थलों पर हुई है। फिल्म के निर्माता विनोद सिंह और गणेश दत्त निश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं। फ़िल्म के सह निर्माता धीरज तिवारी और कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह हैं। कहानी आनंद सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा तथा संवाद मनोज पांडेय ने लिखा है। गीतकार राजेश मिश्रा, मुन्ना दूबे, सुमित चंद्रवंशी, आनंद सिंह और पिन्टू गिरी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राजुल चौधरी ने। छायांकन साहिल अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, अशोक मैत्री व रिक्की जैस, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। पोस्ट प्रोडक्शन का काम बॉलीवुड उमंग द्वारा किया गया है। कला संजय देहाती और मुख्य सह निर्देशक अमरेश आनंद त्रिपाठी हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव, प्रीति शुक्ला, सोनालिका प्रसाद, अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, दिव्या द्विवेदी, अनु, माही खान आदि हैं।

Related Articles

Back to top button