पंचकोशी परिक्रमा समापन अवसर पर भजन संध्या ने सन्तजनों को किया भावविभोर
इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि के नेतृत्व में प्रयाग की पंचकोशी परिक्रमा जो कि 27 मई से प्रारंभ होकर 29 मई को बाबा मौजगिरि मंदिर पंचदशनाम जूना अखाड़ा से प्रारंभ होकर प्रयाग के विभिन दर्शनीय एवं पौराणिक स्थलों से होते हुए पुनः उसी स्थान पर सम्पन्न हुई।

तत्पश्चात मंदिर के पीछे घाट पर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमे शहर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता ने अपने भजनों से उपस्थित श्रोताओं एवं संतजनों को भाव विभोर कर दिया।

उन्होनें अपने भजन की शुरुआत “गंगा तेरो दर्शन मिल जाए” से करके “माधव माधव भजो”,अक्षयवट है रूप शिवा का”,तीर्थराज प्रयाग की पंचकोशी परिक्रमा”,पंचकोशी परिक्रमा का फल है भक्तों भारी” आदि सुमधुर एवं कर्णप्रिय भजनों से

कार्यक्रम की महत्ता का वर्णन किया।
संगतकारों में रविशंकर (बांसुरी), जयकिशन (वॉयलिन),शिव गुप्ता (तबला) , एवं प्रशांत भट्ट (ऑक्टोपैड) रहे।
कार्यक्रम में समस्त अखाड़ों के पदाधिकारी, साधु संत एवं बड़ी संख्या मेउन श्रद्धालु श्रोता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन फूल चंद्र ने किया।



