11 जून राशिफल: सामंजस्य का पूरी तरह लाभ प्राप्त होगा

कल दिन शुक्रवार दिनांक 11 जून 2021 जेष्ठ शुक्ल पक्ष दिन शुक्रवार तिथि प्रतिपदा दिनमान 35 घटी 52 पल रात्रि 1:00 29 घटी 17 पल नक्षत्र मृगशिरा दिन में 1:48 तक शूल योग बालव करण मिथुन राशि की चंद्रमा संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु आज का विशेष पर्व दशाश्वमेध स्नान पर्व प्रारंभ आज का दिशाशूल पश्चिम की ओर।
*मेष राशि*
सामंजस्य का पूरी तरह लाभ प्राप्त होगा परिवार में मांगलिक कृत्य हो सकते हैं।
*वृष राशि*
शासन सत्ता का विशेष लाभ प्राप्त होगा तथा चिकित्सा पर खर्च समाप्त हो जाएगा।
*मिथुन राशि*
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा आज यात्रा का विशेष योग बना हुआ है।
*कर्क राशि*
धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा राजनीतिक व्यक्ति से मिलकर अपनी समस्या रखने का भी अवसर प्राप्त होगा।
*सिंह राशि*
शिक्षा पर किया गया खर्च विकास को बढ़ा सकता है तथा नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।
*कन्या राशि*
अपने उच्च अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर कार्य करना उचित होगा अन्यथा आपके लिए हानिकारक है यात्रा हो सकती है।
*तुला राशि*
आज के दिन जगह जमीन का लाभ प्राप्त हो सकता है मन में पूर्णता शांति बनी रहेगी।
*वृश्चिक राशि*
श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन व्रत आपके लिए कल्याणकारी होगा काला कपड़े का दान करें।
*धनु राशि*
उग्र सनी आपके पेट एवं सिर में कष्ट दे सकता है अतः ओम सम शनिश्चराय नमः का जाप अवश्य करें।
*मकर राशि*
पिछले कई दिनों से चल रहे प्रयास आज सार्थक हो जाएंगे तथा नई वस्तु का भी खरीदारी होगी।
*कुंभ राशि*
माता पिता को सेवा देने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।
*मीन राशि*
सोच समझकर निर्णय लें जोखिम भरे कार्य को न करें मन में संयम बनाए रखें।
(आचार्य देवराज शुक्ला )
मो० 8009622328



