Latest

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद उत्तरप्रदेश के धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख शम्भूनाथ जी नहीं रहे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद उत्तरप्रदेश के धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख परिषद द्वारा सन्चालित वेद विद्यालयों के पालक शम्भूनाथ जी अब हमारे बीच नहीं रहे। आज ब्राह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे लखनऊ में संजय गांधी पी जी आई में उनका निधन हो गया विगत 7 दिनों से वे अस्वस्थ थे । पहले प्रयागराज में फिर लखनऊ में उनका इलाज हुआ। आपका जन्म 25 मार्च 1950 को प्रयागराज के दारागंज मुहल्ले में हुआ था आप पूज्य स्व. विन्दा प्रसाद जी और पूज्यनीया स्व.लक्ष्मीदेवी के नौ संतानों में दूसरे थे। बाल्यकाल में ही संघ के संपर्क में आये स्वयंसेवक बने आपातकाल में पूरे समय कारागार में बन्दी रहे । आपातकाल समाप्त होने पर बाहर आये और मार्च 1977 से 1981 तक शिशु मन्दिर में आचार्य रहे। तत्पश्चात प्रचारक निकल गये संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संघ की योजना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में आये पूर्वी उत्तरप्रदेश में प्रान्त सह संगठन मन्त्री , संगठन मंत्री का दायित्व निर्वहन किया ।श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के चरमकाल में 1990 में आपकी योजना विश्व हिन्दू परिषद में हुई
यहाँ आप काशी प्रान्त बजरंग दल संयोजक बने 1990 की कारसेवा जिसमें माननीय अशोक जी के सर के चोट आई थी उस समय माननीय अशोक जी के साथ श्री शम्भूनाथ जी छाया की तरह से थे, फिर आप नेपाल राष्ट्र के संगठन मन्त्री बनकर गये।
वहां से वापस आने पर आप
धर्माचार्य सम्पर्क और वेद विद्यालय का काम देख रहे थे। अपने प्रति अत्यन्त कठोर , एक आदर्श प्रचारक का जीवन निर्वहन किया इनका पार्थिव शरीर आज 11:30 बजे एस जी पी जी आई लखनऊ से विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन पहुंचा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत आपातकाल में बंदी होने के कारण स्थानीय जिला प्रशासन ने उनका सम्मान किया जिस समय अपर जिलाधिकारी नगर स्वयं उपस्थित रहे । उनके पार्थिव शरीर पर अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके उपरांत उनका पार्थिव शरीर दारागंज उनके पैतृक आवास पर ले जाएगा जहां से दारागंज घाट पर जाकर विधि विधान से अंतिम संस्कार का कार्यक्रम हुआ ।लखनऊ से उनका पार्थिव शरीर
केंद्रीय मंत्री पंकज क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह लेकर पहुंचे संघ प्रचारक होने के नाते अनेक संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह, विमल प्रकाश,अजय गुप्ता, सुरेश, नागेंद्र जायसवाल, राकेश मिश्रा, अवधेश गुप्ता, हर्ष वाजपेयी विधायक, पुनीत वर्मा,राम जी सिंह, प्रभाकर,संगठन मंत्री abvp प्रवीण शुक्ला विनोद अग्रवाल,अमरनाथ तिवारी, नितिन,विशाल वर्मा व रवि वर्मा( भतीजा )आचार्य सुनील आचार्य मोहित अमित पाठक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button