
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के हमारे सर्राफा व्यापारी भाई हैं उनको यह जानकारी देना चाहते हैं कि प्रयास ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है । जिसने अध्यक्ष दिनेश सिंह महामंत्री ऋषभ रस्तोगी बसंत लाल आजाद अमन यादव राजुल रस्तोगी अमित गुप्ता संजय कुमार रोचक रस्तोगी एवं अन्य पदाधिकारी समलित हुए। जिसमें एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि सभी ज्वेलर्स बंधु अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा जल्द से जल्द लगाने की सुनिश्चित करें यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा व्यापारी के हित में दिया गया है इस कार्य की रूपरेखा को हमारे सर्राफा व्यापारी भाई जल्द से जल्द से पूर्ण की कृपा करें। यह यही हमारी आशा है और यही हमारा विनम्र निवेदन है अतः आप सभी व्यापारी भाइयों से अनुरोध है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को पूर्णरूप को सफल बनाएं।




