Latest
ऑल इंडिया रिजवी कप में आठ टीमों को प्रवेश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रिजवी कप के लिए खेली जाने वाली ऑल इंडिया साकिब रिजवी एवं आबिस रिजवी कैशमनी नाकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 21 फरवरी से डा. ए.एच. रिजवी डिग्री कालेज मैदान करारी में खेली जाएगी।
प्रतियोगिता अध्यक्ष राशिद रिजवी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता में सात टीमों को प्रवेश दिया गया है। इन टीमों में इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ एवं गाजियाबाद डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा प्लेमेकर क्रिकेट क्लब दिल्ली, रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट कौशाम्बी, स्पोर्ट्स एसोसिएशन अलीगढ़ और हरियाणा क्रिकेट अकादमी शामिल है।


