सरकार और आम आदमी के बीच भरोसे का संकट आ गया है: नरेन्द्र सिंह
मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर जनहित के कार्यों व विकास के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जारी एक बयान मे कहा कि भाजपा सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया से आमजन तकलीफ मे हैं।
सरकार की उदासीनता, निकम्मेपन एवं गलत नीतियों के कारण सूबे के किसान, नौजवान, छात्र, महिलायें, मजदूर, व्यापारी तथा प्रत्येक मध्यमवर्गीय परिवार तकलीफ मे हैं l उन्होने कहा कि जनता का विश्वास केवल चुनी हुई सरकार पर होती है, और यदि सरकार ही जनहित के समस्त मुद्दों से अपना मुँह फेर ले, और तो और एक तरफ लोगों की जानें जा रही हैं, मध्यमवर्ग और निम्नवर्ग के परिवारों मे त्राहि-त्राहि मची हुई है, लेकिन सरकार और सरकारी पार्टी के लोग फिर से सरकार बनाने के लिए भागा दौड़ी कर रहे हों तो भरोसा कहाँ रह जायेगा। आज सरकार और आम आदमी के बीच भरोसे का संकट आ गया है।
श्री सिंह ने पूर्ववर्ती सपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ी हालात पुन: सुधारने के लिए प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनाने का मन बना लियाहै।



