भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान के खिलाफ किया विरोध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा धारा 370 को पुनः बहाली को लेकर दिए गए बयान पर भाजपाइयों ने किया विरोध इस अवसर पर बयान की निंदा करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान कांग्रेस और सोनिया गांधी परिवार का अधिकृत बयान है और कांग्रेस इस देश में अराजकता और अलगाववाद की राजनीति कर रही है आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370, 35a जम्मू कश्मीर के लोगों में विभाजन पैदा करता था और धारा 370 जम्मू कश्मीर के सत्ताधारी नेताओं और तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु जी की विकृति मानसिकता का परिचायक था जिसे भाजपा की सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से ध्वस्त किया धारा 370 और 35a पर जिस तरीके से पाकिस्तान विधवा विलाप करता है ठीक उसी प्रकार से कांग्रेस व कांग्रेस के नेता भी समय-समय पर विधवा विलाप करते हैं इससे यह सिद्ध होता है कांग्रेस की सोच पाकिस्तान परक है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी रहे विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राजू पाठक राजेश केसरवानी गिरीजेश मिश्रा विवेक अग्रवाल राघवेंद्र सिंह सुभाष चंद्र वैश्य आयुष अग्रहरी संस्कार सिन्हा सचिन मिश्रा मुकेश कसेरा हिमालय सोनकर आलोक वैश्य अजय अग्रहरि किशन चंद्र जायसवाल नीरज केसरवानी केशव शर्मा बृजेश श्रीवास्तव शिव मोहन गुप्ता मधुसूदन निषाद गौरी शंकर वर्मा अभिषेक सोनकर आदि कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।



