प्रदेश

यूपी में फिर हैवानियतः 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हैवानियत की हदें पार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने घर के बाहर सो रही 6 साल की मासूम बच्ची को सोते समय एक युवक उठाकर ले गया, जिसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। जब इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने मासूम बच्ची की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के थाना टडियावां इलाके के थोकखाला गांव का है। यहां के निवासी की 6 साल की बेटी अपने घर के बाहर सो रही थी और पिता काम से खेत पर चले गए। इसी बीच मौका पाकर एक युवक बच्ची को उठा ले गया और गांव से ही थोड़ी दूर ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। जिसके बाद दरिंदे ने बच्ची के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सुबह जब पिता खेत से वापस लौटा तो बच्ची गांव के बाहर पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी दुष्कर्मी और हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। पुलिस का दावा है कि 24 घंटे के अंदर ही दुष्कर्मी व हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button