देश

प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल ने श्याम जी अग्रवाल को प्रयागराज का जिला महामंत्री नियुक्त किया

अग्रवाल समाज का उत्थान अग्रोहा धाम को शक्ति पीठ के रूप में स्थापित करना ही संगठन का उद्देश्य है। लालू मित्तल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की वर्चुअल बैठक रविवार को अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल के की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। संगठन रजिस्टर्ड एवं बहुत पुराना है, इसकी शाखाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तथा भारत में प्रत्येक प्रदेश में है। अग्रवाल समाज का उत्थान अग्रोहा धाम को शक्ति पीठ के रूप में स्थापित करना ही संगठन का उद्देश्य है। प्रयागराज जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने समाज को संगठित करने, भव्य अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन करके अपने राजाधिराज महाराजा अग्रसेन के द्वारा प्रदर्शित पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करके भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर कार्यकारिणी महिला संगठन एवं युवा संगठन शामिल होंगे। समाज में कोरोना काल में हुई क्षति और मृत्यु पर बुरी तरह से प्रभावित ,आर्थिक और रोजगार, नौकरी गवा चुके समाज के बंधुओं की सहायता की जाएगी। कैट के प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रसेन जागृति सेवा संस्थान के महामंत्री महेंद्र गोयल ने प्रयागराज में कोरोना केस इन महामारी से बचाव के लिए महाराजा अग्रसेन की स्मृति में अग्रसेन अस्पताल बनाने का सुझाव दिया ।श्याम जी अग्रवाल ने नगर में आजीवन सदस्यों को पुनः जोड़ने की बात कही। वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट आर सी अग्रवाल जीने प्रयागराज में अग्रसेन भवन की कमी पर गंभीरता जताई तथा यथाशीघ्र इसके निर्माण पर सभी को जुट जाने की अपील की। उदयपुर से जुड़े डॉक्टर दीपेश अग्रवाल ने हर समय सहयोग देने का आश्वासन दिया। महारानी चाय के प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रमोद बंसल ने योग दिवस पर कार्यक्रम करने का सुझाव दीया। लालू मित्तल की प्रबल संस्तुति पर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल ने श्याम जी अग्रवाल को प्रयागराज का जिला महामंत्री नियुक्त किया। वर्चुअल बैठक में संजय अग्रवाल, गोपाल मित्तल, राम जी जैन, अभिषेक ,राजेश अग्रवाल, शशांक मित्तल, श्वेता मित्तल, सुशांत ,मनोज अग्रवाल, के के अग्रवाल जुड़े।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button