Latest
शराब माफिया विकास शुक्ला को मेजा इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा क्षेत्र के परानीपुर गांव निवासी शराब माफिया वीरेंद्र उर्फ जज्जे शुक्ला के टीम के सदस्य विकास शुक्ला पुत्र शशिकांत उर्फ़ बोस शुक्ला को मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया,मामले में इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विकास शुक्ला के खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई काफी पहले की जा चुकी है, शराब माफिया विकास शुक्ला के सरगना वीरेंद्र उर्फ जज्जे शुक्ला को मेजा पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा है,और अन्य आरोपियों की भी तलाश लगातार जारी हैl




