इलाहाबाद समाचार

छात्रों के गुणात्मक विकास और संस्कारित मूल्यों की शिक्षा गुरुजनों के लिए चुनौती

इलाहाबाद। चन्द्र शेखर आज़ाद इण्टर कालेज पूरबनारा इलाहाबाद और संस्था पहल के तत्वाधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह आज विद्यालय में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक प्रधानाचार्य विश्वनाथ प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज सभी को मिलकर विद्यालय के सर्वांगीण विकास के बारे में सोचने की आवश्यकता है। हमे मिलकर व्यवस्था सुधारनी होगी।

शिक्षक नेता डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज शिक्षकों के सामने चुनौती है कि हम किस प्रकार अपनी खोयी हुई गरिमा वापस लाएं और छात्रों का गुणात्मक विकास के साथ साथ उनके अंदर सांस्कारिक मूल्यों की भी स्थापना  कर समजपयोगी बनाएँ। आज के वर्तमान परिवेश में शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की भूमिका अदा करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रधानाचार्य दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि अभिभावक विद्यालय चलाने में अपना सहयोग प्रदान करें हम उनके साथ मिलकर बच्चों को बेहतर शिक्षण माहौल देने का प्रयास करेंगे।

पहल संस्था की अध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ वन्दना सिंह ने बच्चों को कॉपी और पेंसिल बॉक्स वितरित किया।और कहा कि हमारी संस्था गरीब बच्चों और महिलाओं के उद्धार के लिये प्रतिबद्ध है और हर संभव प्रयास करने हेतु तत्पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक रामललन शुक्ल  ने की । विद्यालय के प्रवक्ता इन्द्र देव पाण्डेय एवं दिनेश मणि त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। संचालन बृजेश मिश्र ने किया।सम्मानित होने वाले लोगों में विश्वनाथ प्रसाद पाण्डेय, अमरनाथ द्विवेदी,घनश्याम सिंह,दया शंकर पाण्डेय, रामशंकर मिश्र,शिवशंकर पाण्डेयआदि लोग प्रमुख थे। कार्यक्रम में राम औतार गुप्ता, डॉ रवींद्र प्रताप, धर्मेन्द्र सिंह,माहेश्वरी प्रसाद तिवारी, सुभाष,महेश, कमलाकांत,श्याम लाल पाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई। आज ही विद्यालय के मुख्य द्वार का भी शिलान्यास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button