Latest
कोरोना: मिले 19 नये संक्रमित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का असर कभी कम तो कभी ज्यादा है। आज बुधवार को फिर संक्रमितों की संख्या दहाई अंक पर आ गई। 24 घंटे के अंतराल में 19 संक्रमित मिले। संक्रमित होने वालों में कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ। सभी होम आइसोलेशन में चले गए। वहीं किसी की मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई है। फिलहाल मौत का ग्राफ 1023 है। 20 लोगों ने कोरोना को मात दी। दो मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ। 18 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह जांच अभियान चलाया। इस दौरान 7981 लोगों की जांच की गई।




