भाजपा व सपा की कार्यप्रणाली जन विरोधी-डॉ विजय प्रता

बसपा संगठन में 50% युवाओं को सौपेगी जिम्मेदारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी कैडर कैम्प आयोजित कर बसपा संगठन को मजबूत करने और संगठन में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कर अगामी विधान सभा आम चुनाव-2022 की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है बाबा साहेब डा. अम्बेडकर व मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध है। उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी प्रयागराज-मिर्ज़ापुर मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. विजय प्रताप ने वृहस्पतिवार को राजापुर स्थित कृष्णा गार्डन परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिला समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। डा. प्रताप ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर विधान सभा व जिले स्तर के पदाधिकारियों के कार्यों की निरंतर समीक्षा कर बसपा संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ प्रताप ने कहा कि संगठन में 50% युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा दोनों दलों की कार्यप्रणाली जन विरोधी है जहाँ एक ओर भाजपा धर्म का सहारा लेकर प्रदेश व देश की जनता को गुमराह कर रही है वही सपा का निरन्तर दलित विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है।बसपा के शासन काल मे कानून व्यवस्था की आज भी आम जनता तारीफ करती है। आगामी विधान सभा आम चुनाव-2022 में बहन मायावती जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और प्रदेश में व्याप्त जंगलराज का खात्मा होगा। उक्त अवसर पर प्रयागराज मिर्जापुर मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम, प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारियों में दीप चंद गौतम, जगन्नाथ पाल, अतुल कुमार टीटू, मण्डल सेक्टर प्रभारियों में राजेश पासी, टीएन जैसल, चिंतामणि वर्मा, चौधरी सईद अहमद, घनश्याम पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, एड रविन्द्र गांधी, डा. एसपी सिद्धार्थ, अमर नाथ निडर, एड रामबृज गौतम, मनोज पासी, संतोष हेला, राजकुमार गौतम, अनुज गौतम, टीकेश गौतम, प्रमोद पासी, अमित आनंद मिश्रा, होरीलाल हेला, नीरज चंद्रा, सलीम खान, दशरथ पाल, चांद मोहम्मद चंदू, संजय गोस्वामी, श्रीमती उषा त्यागी आदि उपस्थित रहे। कुशल संचालन जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने किया।




