Latest

पुलिस के हाथ आए हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

खीरी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।खीरी व एसओजी की टीम ने थाना क्षेत्र नीबी में महिला रीता देवी की हत्या घटना के नामजद बालअपचारी/अभियुक्तगण अनिल कुमार,राधे श्याम तथा कविता ग्राम नीवी निवासी को आज क्षेत्र से दबोचा।पूछ तांछ में पुलिस को उनके कब्जे से प्रयुक्त आलाकत्ल सामान भी बरामद हुए है ।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा हत्या घटना का खुलासा करने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश पर सुचना एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित द्वारा हत्या घटना की मौके पर तफ्तीश दौरान अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जाँच टीम को सख्त निर्देश पर खीरी पुलिस ने घटना में सेमरा बिहसड़ा रामजी के नामजद तहरीर पर हत्या के सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के तलाश में जुटे आज सुबह सवा सात बजे मुखबीर तंत्रो से आरोपीयो को लेड़ियारी तिराहे के पास होने की सुचना मिली जिसके बाद बिना समय गवाये प्रभारी थाना मसीद खान मय फोर्स व ए.य.प्र.संतोष कुमार सिंह के टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घेराबन्दी कर मौजूद तीनो गिरफ्तार कर लिया और थाने पर ले आये जहा शेष कार्यवाही चालान न्यायालय किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button