FEATUREDLatestLetest

न्याय योजना से तेज होगी प्रयाग के विकास की रफ्तार – योगेश शुक्ल

प्रयागराज डेस्क। नए भारत की राह में नींव का पत्थर साबित होगा ।करछना तहसील, मेजा और कोरांव में अपने जनसंपर्क को तेज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ल ने ग्रामीणों और किसानों के साथ न्याय योजना पर चर्चा की। न्याय योजना कांग्रेस के घोषणा पत्र में अहम मुद्दा है।

इसके तहत गरीब परिवारों को हर माह 6000 रूपए दिए जाने की योजना है। उन्होने कहा कि यह 6000 रूपए गरीब की खरीद क्षमता में इजाफा करेंगे जिससे बाजार बढ़ेगा और जीएसटी की मार से हलकान व्यापारी वर्ग को फायदा मिलेगा। मांग बढ़ने से उत्पादन में तेजी आएगी जिससे रोजगार में वृद्धि होगी। योगेश शुक्ल ने कहा कि मनरेगा की तरह ही न्याय भी नए भारत की राह में नींव का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा कि मोदी सरकार किसानों को साल भर में 6000 रूपए देकर उनका मजाक उड़ा रही है जबकि बीजेपी नेता अपनी एक बैठक में लाखों रूपए उड़ा देते है। जरूरत इस बात की है कि किसानों के हाथ में सीधी रकम आए साथ ही उन्हे फसल की सम्मानजनक कीमत मिले तभी किसानों के और देश के वास्तविक हालात बदलेंगे।
नैनी में अपने द्वारा किए गए अब तक के संषर्षों को याद करते हुए योगेश शुक्ल ने कहा कि नैनी के उद्योगों को बहाल करने का उनका सपना जरूर पूरा होगा। ये उद्योग खुलेंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों के चलते इस समय हम भीषण बेरोजगारी संकट के दौर से गुजर रहे है।
कोरांव में हुई जनसभा में पूर्व विधायक रामकृपाल ने भरोसा दिलाया कि योगेश शुक्ल को सर्वाधिक वोटों से कोरांव की जनता जिताएगी। तहसील करछना, मेजा और कोरांव में बार एसोशिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से मिले।
योगेश शुक्ल की धर्मपत्नी सरला शुक्ल ने भी शहर दक्षिणी में महिलाओं से संपर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button