Latest

हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति ने मनाया महारानी लक्ष्मीबाई का 163 वां बलिदान दिवस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मीरापुर क्षेत्र के हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति के तत्वावधान में संस्था के प्रधान कार्यालय पर महारानी लक्ष्मीबाई का 163 वा बलिदान दिवस कार्यक्रम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाया गया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में उनके प्रसंगों को प्रस्तुत किया । समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने महारानी महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष में उनके द्वारा अपने देश पर किए गए बलिदानों के विषय में बताया । समिति की संस्कार भारती प्रमुख मंजूषा सिंह एवं खुशी केसरवानी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश खरे राजेश श्रीवास्तव श्री राम चौरसिया दीपक गुप्ता दिनेश कनौजिया अनुज सक्सेना एवं महिला मंडल से श्रीमती रानी चौरसिया सुधा साहू श्रीमती कांति सिंह विनीता केसरवानी पूनम चौरसिया रानी साहू अमिता शुक्ला ज्ञानेश्वरी सिंह फलक चौरसिया झिलमिल चौरसिया रोहिणी साहू आराध्या सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button