Latest
कोरोना: 14 मिले संक्रमित, 15 स्वस्थ
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का असर तेज हो रहा है। शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या फिर दहाई अंक पार रही। 24 घंटे के अंतराल में 14 संक्रमित मिले, संक्रमित होने वालों में एक मरीज एसआरएन में भर्ती किया गया है। बाकी होम आइसोलेशन में चले गए। कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है। अधिकांश मरीज गांव के रहने वाले हैं। राहत है कि किसी की मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई है। फिलहाल मौत का ग्राफ 1023 है। 15 लोगों ने कोरोना को मात दी। दो मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। 13 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह जांच अभियान चलाया। इस दौरान 7001 लोगों की जांच की गई। कोरोना नियमों का हर हाल में पालन करने की अपील की गई है।




