उमरपुर नीवा के लोगो न खुद चंदा लगाकर सड़क बनवाने को ठाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर से जुड़े थाना धूमनगंज अंतर्गत क्षेत्र ग्राम उमरपुर नीवा व यादवपुर को सीधा जीटी रोड से जोडने वाली सड़क का हाल लगभव दशकों से खराब है । ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पैचिंग वर्क होता है वो भी पहली बारिश में धुल जाता है। इस खस्ताहाल सड़क से रोजाना हज़ारो की संख्या में लोग आवागमन करते है स्कूली बच्चों से लेकर काम काज करने वाले तक इस समस्या से बहुत परेशान है कई बार तो लोगो की गाड़ियां फंस जाती है रोजाना कई लोग गिर जाते हैं। बारिश के समय सड़क पर 2 फ़ीट से ज्यादा पानी भर जाता है महीनों तक कीचड़ भरा रहता है। जिस पर ग्रामीणो ने आपसी राय बनाकर इसका समाधान ढूंढा उन्होंने खुद चंदा लगाकर रोड बनवाने को सोचा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस सड़क को नही बनवाया जा रहा है चुनाव में सभी इसी सड़क को बनवाने का वादा करते है और चुनाव के बाद भूल जाते हैं। पोस्टर जारी कर ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की है कि चंदा लगाकर इस सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाये जिससे बारिश तक समस्या न हो।


