Latest

भेनौरा गांव के निर्माणाधीन मस्जिद में गांव के कब्रिस्तान को जाने वाली रोड को बंद करने के मामले को लेकर आम सभा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रतापपुर विधानसभा के भेनौरा गांव के स्थानीय निर्माणाधीन मस्जिद में गांव के कब्रिस्तान को जाने वाली रोड को बंद करने के मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल लीगल सेल वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भावी प्रत्याशी 257 एडवोकेट आरिफ इकबाल के नेतृत्व में लीगल सेल के पूर्वांचल महासचिव सुहेल सिद्दीकी वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भदोही कौशांबी के प्रभारी डॉक्टर कुरेश अहमद जाफरी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मस्जिद में आमसभा की तथा स्थानीय कब्रिस्तान के मामले को निस्तारण करने की कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में विचार विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रुप से पार्टी के वरिष्ठ नेता अकबर अली रायनी, ओवैसी यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद आमिर बादशाह, सब्रे आलम अंसारी, मस्जिद व कब्रिस्तान कमेटी के मफ्फ़न भाई, हाजी मो जाहिद सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे
आरिफ इकबाल एडवोकेट के लीगल संबोधन से प्रभावित होकर लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button