Latest

कौंधियारा पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी कौंधियारा ने शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

कौंधियारा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित व बारा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में कौंधियारा पुलिस ने एक नफ़र अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ की शराब बरामद की,कौंधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि सोमवार को कौंधियारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नफ़र अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रामबली निवासी उमरी थाना कौंधियारा को गिरफ्तार कर कब्जे से 30 लीटर कच्ची देसी शराब बरामद कियाl मीडिया को जानकारी देते हुए कौँधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रात दिन काम कर रही है, जल्द ही और तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।अवैध जहरीली शराब बनाने वाले माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button