श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए पंडित दीनदयाल उद्यान में वृक्षारोपण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।महान राष्ट्रवादी नेता व चिंतक, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देने और देश की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त एवं उन्हें याद करते हुए आज पंडित दीनदयाल उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ एल एस ओझा जी, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ शैलेश पांडे जी, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव जी, भारद्वाज मंडल अध्यक अनिल भट्ट जी,श्रीमती शशि वाष्णेय जी,श्रीमती संगीता गोस्वामी जी , श्रीमती अनुपमा पांडेय जी, वन्दना दुबे जी, कल्पना शर्मा जी, श्रीमती स्वारिका भारद्वाज जी माया द्विवेदी जी कल्पना शर्मा जी सारिका भारद्वाज जी दीपा जी, राजेश वर्मा जी ,कलानिधि गोस्वामी जी राजू गर्ग जी लोकेश मुख़र्जी जी आदि सभी कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उपस्थिति रही ।




