सरस्वती पूजन- एवं विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन

3 से 5 वर्ष के नन्हे मुन्ने बच्चे विद्यालय जाना प्रारम्भ किया
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता के अनुसार विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के संरक्षण में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव, सरस्वती पूजन , एवं विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें 3 से 5 वर्ष के नन्हे मुन्ने बच्चे जो विद्यालय जाना प्रारम्भ करेगे ऐसे 257 बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यारम्भ संस्कार में भागीदारी की ।पंडित प्रमोद पांडेय के स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात विधिवत पूजन के बाद विद्यालय की छात्राओं कशिश शुक्ला, मितुल राय, पूजा मौर्य ,अक्षरा एवं आनंदी गुप्ता ने “मां सरस्वती शारदे” तथा “आया वसंत आया वसंत” गीतों की मनोहारी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया l तबले पर विद्यालय के कक्षा छठवीं के छात्र उमंग गुप्ता ने बहुत ही सुंदर वादन किया l तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के व्यवस्थापक एवं उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल तथा प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने नन्हे-मुन्ने बच्चों पर पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी बच्चों की जिह्वा पर शहद से ओम लिखकर तथा उन्हें वितरित की गई कॉपियों पर उनके द्वारा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से हिंदी एवं अंग्रेजी की वर्णमालाए लिखाई गई l अंत में विद्यालय प्रांगण में बने तीन हवन कुंडों में सभी ने अपनी अपनी आहुति डाली l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश पांडे एवं रुचि चंद्रा ने किया l



