FEATURED

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, दो घायल

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मामा भांजा तालाब गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। नैनी के भड़रा गांव निवासी मो. हसन(21) बुधवार सुबह अपने दो दोस्त सहनाज और सुभान के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में नैनी मामा भांजा तालाब चौराहे के पास ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी दी। टक्कर से मोहम्मद हसन की मौत हो गई और उसके दोनों साथी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों को नजदीक अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button